1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 मिनट में AIIMS से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने वाली सुरंग नवंबर से चालू हो सकती है

3 मिनट में AIIMS से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने वाली सुरंग नवंबर से चालू हो सकती है

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2015 10:57 am IST,  Updated : Oct 01, 2015 10:59 am IST

नई दिल्ली: AIIMS में भर्ती गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर लाने और ले जाने के लिए बनाई गई सुरंग के नवंबर में चालू होने की संभावना है। इससे समय की बचत होगी

अब 3 मिनट में AIIMS से...- India TV Hindi
अब 3 मिनट में AIIMS से ट्रॉमा सेंटर पहुंच सकेंगे मरीज

नई दिल्ली: AIIMS में भर्ती गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर लाने और ले जाने के लिए बनाई गई सुरंग के नवंबर में चालू होने की संभावना है। इससे समय की बचत होगी और कई जानें बचाई जा सकेंगी। AIIMS के मुख्य परिसर और ट्रॉमा सेन्टर के बीच दूरी भले ही 2.5 किलोमीटर की है, लेकिन रिंग रोड से गुजरने के कारण इस दूरी को पार करने में आधे घंटे का समय लग जाता है, जो गंभीर रोगियों के लिए कई बार जानलेवा साबित होता है।

अभी लगते हैं 30-35 मिनट

सुरंग के चालू होने से गंभीर रोगियों को जरूरत के मुताबिक एक परिसर से दूसरे परिसर ले जाने में महज तीन-चार मिनट का समय लगेगा। एम्स के प्रवक्ता डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया, ‘फिलहाल गंभीर हालत में मरीजों को ट्रॉमा सेन्टर से एम्स लाने, या वहां ले जाने में 30-35 मिनट का वक्त लगता है क्योंकि एम्बुलेंस को भीड़ भरे रिंग रोड से गुजरना पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘सुरंग खुलने के बाद दोनों परिसरों के बीच आवाजाही में लगने वाला वक्त कम होकर तीन से पांच मिनट रह जाएगा, जिससे मरीजों को आसानी से एम्स के मुख्य परिसर से ट्रॉमा सेन्टर लाया ले जाया जा सकेगा।’

उन्होंने बताया कि इस सुरंग का उपयोग मरीज के परिजन और डॉक्टर कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा, एक दूसरे से करीब 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित AIIMS और ट्रॉमा सेन्टर परिसरों के बीच डॉक्टरों, मरीजों, अन्य कर्मचारियों का आना-जाना काफी ज्यादा होता है।

AIIMS के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘एम्स के बाहर रिंग रोड होने के कारण यहां हमेशा ट्रैफिक रहता है और AIIMS के मुख्य परिसर से एम्बुलेंस के लिए रिंग रोड पर निकलना भी मुश्किल होता है। इसके अलावा रिंग रोड पर कोई हादसा होने की स्थिति में भी यह बहुत मददगार होगा क्योंकि मेडिकल टीम तत्काल वहां पहुंच सकती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत