नई दिल्ली: भारत में पोर्न साइट पर बैन लगने की शुरुआत ने ही ट्विटर प्रेमियों के गुस्से को सामने ला दिया है। माना जा रहा है कि भारत सरकार ने पोर्न साइट पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है और आहिस्ते आहिस्ते इस पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत भी हो गई है। कुछ इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा पोर्न एक्सेस को खत्म करने की बात भी अब कई मीडिया रिपोर्टों के जरिए सामने आने का दावा किया जा चुका है। बहरहाल इस प्रतिबंध ने #पोर्न_बैन ट्विटर ट्रेंड बना दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भारत की उच्चतम अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट भी पोर्न पर पूणर्त प्रतिबंध से इनकार कर चुकी है।

