1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Twitter यूजर ने मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी की तस्वीर शेयर की, DMRC ने बताया सामान्य घटना

Twitter यूजर ने मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी की तस्वीर शेयर की, DMRC ने बताया सामान्य घटना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2021 07:46 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 07:46 am IST

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने एक वीडियो क्लिप साझा कर पिंक लाइन पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी जैसी रौशनी होने का दावा किया। हालांकि डीएमआरसी ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामान्य हैं...

Twitter यूजर ने मेट्रो...- India TV Hindi
Twitter यूजर ने मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी की तस्वीर शेयर की, DMRC ने बताया सामान्य घटना Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने एक वीडियो क्लिप साझा कर पिंक लाइन पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी जैसी रौशनी होने का दावा किया। हालांकि डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी घटनाएं सामान्य हैं और सेवाओं के साथ कोई समस्या नहीं है।

उपयोगकर्ता ने क्लिप को बृहस्पतिवार आधी रात के करीब साझा करते हुए कहा था कि यह मयूर विहार फेज -1 स्टेशन के पास हुआ था और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया था। डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को संपर्क करने पर कहा कि कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल आखिरी ट्रेन सेवा थी, इसलिए कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी खंड में ओएचई (ओवरहेड विद्युतीकरण) इंटरलिंकिंग के लिए संशोधित परिचालन योजना के कारण कुछ बदलाव हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘पैंटो फ्लैशिंग’’ थी, जो एक सामान्य घटना है और कई बार होती रहती है, लेकिन दिन के समय में ध्यान में नहीं आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत