1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उज्जैन में हिरासत में लिए गए लखनऊ के दो वकील, विकास दुबे से कनेक्शन का अंदेशा: सूत्र

उज्जैन में हिरासत में लिए गए लखनऊ के दो वकील, विकास दुबे से कनेक्शन का अंदेशा: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 12:59 pm IST

पुलिस ने लखनऊ के दो वकीलों की भी हिरासत में लिया है। वकीलों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

उज्जैन में हिरासत में लिए गए लखनऊ के दो वकील, विकास दुबे से कनेक्शन का अंदेशा: सूत्र- India TV Hindi
उज्जैन में हिरासत में लिए गए लखनऊ के दो वकील, विकास दुबे से कनेक्शन का अंदेशा: सूत्र

उज्जैन/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने लखनऊ के दो वकीलों की भी हिरासत में लिया है। वकीलों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस दोनों वकीलों से पूछताछ कर रही है। दोनों का विकास दुबे के साथ कनेक्शन होने का शक है। यह दोनों वकील निजी गाड़ी से उज्जैन आए थे।

बता दें कि विकास ने पिछले सप्ताह खुद को पकड़ने पहुंची पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ही पुलिस विकास दुबे की तलाश कर रही थी। विकास दुबे इस कांड का मुख्य आरोपी है जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। कानपुर के अपने गांव बिकरू में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद ही विकास दुबे और उसके गुर्गे फरार हो गए थे। 

पहले खबरें आईं कि हो सकता है कि विकास नेपाल भाग गया हो। इसके अलावा फिर खबरें यह भी आईं कि विकास बिहड़ में छिपा हो सकता है। लेकिन, फिर पता चला कि विकास दिल्ली-NCR में है। ऐसे में हत्याकांड के बाद पहली बार मंगलवार को विकास दुबे फरीदाबाद में एक होटल के सीसीटीवी में देखा गया। दरअसल, वह मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे फरीदाबाद के बड़खल चौक के पास एक होटल में कमरा मांगने के लिए पहुंचा था। 

यहां उसने अपना नाम अंकुर बताया था। लेकिन, उसके पास होटल में कमरा लेने के लिए जरूरी डोक्युमेंट नहीं थे। उसके पास सिर्फ पैन कार्ड था। ऐसे में होटल ने उसे कमरा नहीं दिया। इसकी जानकारी पुलिस को बुधवार को हुई, जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में विकास दुबे देखा गया। वह होटल में कमरा नहीं मिलने के बाद वह वहां से ऑटो में बैठकर निकला। 

इसके बाद वह यहां से सड़क के रास्ते मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचा। वह गुरुवार को यहां स्थित महाकाल मंदिर पहुंचा और खुद के विकास दुबे होने का ऐलान किया। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस विकास दुबे को लेकर जा रही थी तब भी वह चिल्ला रहा था कि मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत