1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 22 बच्चों का चयन, जम्मू-कश्मीर के 2 बच्चे भी शामिल

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 22 बच्चों का चयन, जम्मू-कश्मीर के 2 बच्चे भी शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 07:52 pm IST

इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए जो बच्चे चुने गए हैं उनमें जम्मू कश्मीर के दो किशोर भी शामिल हैं। इन्हीं में कर्नाटक का एक ऐसा लड़का भी शामिल है जिसने राज्य में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था।

National Bravery Awards- India TV Hindi
National Bravery Awards

नई दिल्ली: इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए जो बच्चे चुने गए हैं उनमें जम्मू कश्मीर के दो किशोर भी शामिल हैं। इन्हीं में कर्नाटक का एक ऐसा लड़का भी शामिल है जिसने राज्य में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय बाल कल्याण परिषद (ICCW) ने मंगलवार को वीरता पुरस्कार के लिए 10 लड़कियों और 12 लड़कों के नामों की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि केरल के कोझिकोड़ के 16 वर्षीय मुहम्मद मुहसीन को मरणोपरांत आईसीसीडब्ल्यू अभिमन्यु पुरस्कार के लिए चुना गया है। उसने पिछले साल अप्रैल में समुद्र में मौसम खराब हो जाने पर अपने तीन साथियों की जान बचाई थी लेकिन इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गई थी।

कुपवाड़ा के रहने वाले सरताज मोहिदन (16) और बडगाम के मुदासिर अशरफ (19) कश्मीर में 2019 में साहसिक कारनामे को लेकर वीरता पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के वेंकेटेश को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। उसने पिछले साल अगस्त में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। एंबुलेंस में एक व्यक्ति का शव और उसके रिश्तेदार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत