1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोड रेज के बाद पार्किंग में खड़ी 30 लाख की कार में लगा दी आग

रोड रेज के बाद पार्किंग में खड़ी 30 लाख की कार में लगा दी आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2017 08:47 am IST,  Updated : Mar 02, 2017 09:16 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सड़क पर हुए मामूली कहासुनी पर विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों ने तीस लाख की महंगी कार को आग के हवाले कर दिया। सड़क पर ये

Road Rage- India TV Hindi
Road Rage

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सड़क पर हुए मामूली कहासुनी पर विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों ने तीस लाख की महंगी कार को आग के हवाले कर दिया। सड़क पर ये कहासुनी ओवरटेक के दौरान हुई थी जिसके बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और मौका मिलते ही पार्किंग में खड़ी कार में आग लगा दी।

पीडि़त की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़त संजीव मकोल (48) परिवार के साथ सुभाष नगर, 11-ब्लॉक में रहते हैं। इनके अपने गेस्ट हाउस हैं।

मंगलवार शाम को इनका बेटा विनीत (24) अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी से कनॉट प्लेस आया था। देर रात को घर लौटते समय बिंद्रा पार्क के पास क्रूज कार सवार युवकों ने उसकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

ओवरटेक न कर पाने पर आरोपियों ने विनीत को धमकाना शुरू कर दिया। दोनों ओर से हुई कहासुनी के बाद आरोपी चले गए। 11.30 बजे विनीत ने फॉरच्यूनर को घर के सामने खड़ी कर दिया।

इस बीच देर रात 1.45 बजे विनीत की मां की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर के सामने खड़ी फॉरच्यूनर कार में आग लगी थी। विनीत का कहना है कि क्रूज सवार वह ही युवक हैं, जिन्होंने उसके साथ झगड़ा किया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत