1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्‍मीर: एलओसी पर भारतीय सेना की कार्रवाई में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर

कश्‍मीर: एलओसी पर भारतीय सेना की कार्रवाई में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2018 12:16 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 12:16 pm IST

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक अलग-अलग विस्फोटों में सेना के दो जवानों की मौत हो गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक विस्फोट में सिपाही पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

कश्‍मीर: एलओसी पर भारतीय सेना की कार्रवाई में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर- India TV Hindi
कश्‍मीर: एलओसी पर भारतीय सेना की कार्रवाई में दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी। तंगधार में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तान सेना घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग कर रही थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ये कार्रवाई की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, "भारतीय सेना ने संघर्षविराम के उल्लंघन और तंगधार में पाकिस्तान सेना द्वारा घुसपैठ करने की बार-बार कोशिश का करारा जवाब दिया।" उन्होंने कहा, "हमारी सेना ने कल रात ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।"

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक अलग-अलग विस्फोटों में सेना के दो जवानों की मौत हो गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक विस्फोट में सिपाही पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अधिकारी ने बताया कि 20 जाट रेजिमेंट से जुड़े पुष्पेंद्र कुमार ने बाद में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि उरी सेक्टर में हुए एक अन्य विस्फोट में 4 गढ़वाल राइफल्स के कुलदीप सिंह रावत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका कि ये विस्फोट कैसे हुए। बताया कि पुष्पेंद्र सिंह की मौत कुपवाड़ा के तंगधार में आतंकियों की एक घुसपैठ के दौरान हुई। हालांकि, घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत