1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंटरनेट पर देखकर शराब बनाने की कोशिश कर रहे दो लोग गिरफ्तार

इंटरनेट पर देखकर शराब बनाने की कोशिश कर रहे दो लोग गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:39 pm IST

मिलनाडु में इंटरनेट पर प्रसिद्ध वीडियो वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो को देखकर घर पर शराब बनाने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

Arrested- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नामक्कल (तमिलनाडु). तमिलनाडु में इंटरनेट पर प्रसिद्ध वीडियो वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो को देखकर घर पर शराब बनाने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पास के गांव के रहने वाले दोनों आरोपी शराब बनाने की प्रक्रिया पूरी करते इसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि उन दोनों ने बताया कि उन्हें एक लोकप्रिय वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट से शराब बनाने बनाने का तरीका मिला। जिले में कथित रूप से अवैध शराब के सेवन करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम द्वारा चलाई जा रही शराब की दुकानें 24 मार्च की शाम से बंद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत