1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उज्जैन में जीप-डंपर की टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

उज्जैन में जीप-डंपर की टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2016 09:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:05 pm IST

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को तूफान जीप और एक डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। ये

ujjain- India TV Hindi
ujjain

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को तूफान जीप और एक डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। ये सभी जीप में सवार थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी, जिसकी लपट से दोनों वाहन जल गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उज्जैन-आगर मालवा मार्ग पर राघवी थाना क्षेत्र में पलवा गांव के पास तूफान जीप और डंपर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले महिदपुर के एक ही परिवार के सदस्य थे।

मरने वालों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस मृतकों का ब्योरा हासिल करने और उनकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है।  उज्जैन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. मधुकुमार ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद वहां जमा हुई भीड़ ने डंपर को आग के हवाले कर दिया और इस आग की चपेट में जीप भी आ गई। दोनों वाहन बुरी तरह जल गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत