Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उज्जैन: महाकाल की ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग हुई ब्लॉक, दर्शन के लिए अब ऑफलाइन सुविधा

उज्जैन: महाकाल की ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग हुई ब्लॉक, दर्शन के लिए अब ऑफलाइन सुविधा

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 20, 2018 09:07 pm IST, Updated : Jan 20, 2018 09:08 pm IST

आपको मंदिर में स्वयं ही आकर ऑफलाइन बुकिंग करानी होगी। समिति ने करीब 1200 श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन कांउटर पर बुकिंग की सुविधा रखी है।

Mahakal temple- India TV Hindi
Mahakal temple

उज्जैन: शिवरात्रि पर अगर आप भी श्री महाकालेश्वर मंदिर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि  14 फरवरी की भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग मंदिर समिति ने बंद कर दी है। आपको मंदिर में स्वयं ही आकर ऑफलाइन बुकिंग करानी होगी। समिति ने करीब 1200 श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन कांउटर पर बुकिंग की सुविधा रखी है। वहीं 14 फरवरी को साल में एक बार दोपहर 12 बजे होने वाली होने वाली इस भस्म आरती की बुकिंग 13 फरवरी की शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध हो सकेगी।

बुकिंग करने आ रहे है तो ये दस्तावेज साथ लाएं

मंदिर में अगर भस्म आरती की बुकिंग करने के लिए आ रहे है तो श्रद्धालु अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आइडी या फिर ड्राईविंग लाईसेंस की फोटो कॉपी लेकर आए। क्यों की समिति आपके आईडी के आधार पर ही आपको अनुमति देगा।

महिलाएं इस बात का रखें ध्यान

भस्म आरती में दर्शन करने आ रही महिलाएं विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखे की आपको भस्म आरती की अनुमति मिलने के बाद मंदिर में साड़ी में ही प्रवेश दिया जाएगा। अगर आप गर्भगृह में बाबा को हरिओम जल अर्पित करना चाहते है तो आपको साड़ी पहनकर आना अनिवार्य है। वहीं पुरूषों को धोती पहनना अनिवार्य होगा। धोती सिली हुई नहीं होना चाहिए।

इनपुट: प्रतीख खेड़कर, उज्जैन

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement