1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UN प्रमुख ने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरे देशों को भारत की मदद की सराहना की: तिरुमूर्ति

UN प्रमुख ने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरे देशों को भारत की मदद की सराहना की: तिरुमूर्ति

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2020 03:45 pm IST,  Updated : May 29, 2020 03:47 pm IST

भारत ने अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी दवाएं, जांच किट और अन्य चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है।

Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : INDIA TV

संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इस वैश्विक संस्था में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति के साथ ऑनलाइन बातचीत में कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत द्वारा अन्य देशों को दी गयी सहायता की सराहना की है। महासचिव के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज संभालने वाले तिरुमूर्ति ने कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऑनलाइन अपना परिचय-विवरण प्रस्तुत किया।

तिरुमूर्ति ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात करके अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने भारत की अपनी यात्राओं को याद किया, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के महत्व को रेखांकित किया और कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की ओर से अन्य देशों को दी गयी सहायता की प्रशंसा की।’’

भारत ने अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी दवाएं, जांच किट और अन्य चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख आने वाले वर्षों में तिरुमूर्ति के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। तिरुमूर्ति ने 17 जून को संरा महासभा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2021-22 कार्यकाल के लिए पांच अस्थायी सीटों के लिहाज से होने वाले चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही कामकाज संभाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत