1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अबू सलेम का रिश्ता कइयों से, अंडरवर्ल्ड डॉन थे आशिक मिजाज

अबू सलेम का रिश्ता कइयों से, अंडरवर्ल्ड डॉन थे आशिक मिजाज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 12:03 pm IST

1991 में अबू सलेम ने मुंबई के उपनगर जागेश्वरी में रहने वाली समायरा नाम की लड़की से शादी की थी। उस समय समायरा केवल 17 साल की थी। इस शादी से सलेम दो बेटों के पिता बने।

abu salem with monica bedi- India TV Hindi
abu salem with monica bedi

नई दिल्ली : हर व्यक्ति एक बेहतर जिंदगी जीने की कल्पना करता है, सभी की ख्वाहिश रहती है कि नाम व रूतबे के साथ उसकी अच्छी आमदनी भी हो। अबू सलेम जिसे अंडरवर्ल्ड का डॉन माना जाता है। उसकी ख्वाहिश भी कुछ इसी प्रकार की थी। उसने अपने करियर की शुरूआत ड्राइवर के तौर पर की थी। 1989 में उसने दाउद इब्राहिम के गैंग के लिए काम करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे अपने काम से वह उस गैंग में एक खास मुकाम पा गया। अपने समय में अबू सलेम अंडरवर्ल्ड डॉन होने के साथ-साथ आशिक मिजाज भी हुआ करते थे। ये भी पढ़ें: 93 ब्लास्ट का सबसे बड़ा राज़दार, दाऊद के करीबी का EXCLUSIVE इंटरव्यू

उस समय कई लड़कियों के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था। 1991 में अबू सलेम ने मुंबई के उपनगर जागेश्वरी में रहने वाली समायरा नाम की लड़की से शादी की थी। उस समय समायरा केवल 17 साल की थी। इस शादी से सलेम दो बेटों के पिता बने। अब समायरा और सलेम साथ नहीं रहते। इस रिश्ते का असली सच अभी तक किसी को भी पता नहीं चला है। एक इंटरव्यू के दौरान समायरा ने कहा कि यह शादी उनकी मर्जी से नहीं हुई थी बल्कि सलेम से शादी करने के लिए उन्हे मजबूर किया गया था। उसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ उनका नाम जोड़ा गया।

1998 में सलेम और मोनिका बेदी फोन पर बातचीत किया करते थे, फोन पर बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि बाद में इन्होनें एक साथ रहने का फैसला किया। इनका रिश्ता कॉफी समय तक चला लेकिन बाद में इन्होनें शादी नहीं की। कयोंकि शुरूआती दिनों में मोनिका को सलेम की सच्चाई का पता नहीं था परन्तु बाद में काफी बार मिलने पर उन्हें सलेम की सच्चाई का पता चला तो उन्होनें उनसे रिश्ता तोड़ लिया। यह रिश्ता लिस्बन में दोनों की गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत