1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्मृति ईरानी ने अपने डॉगी के साथ साझा की तस्वीर, लिखी ये बात

स्मृति ईरानी ने अपने डॉगी के साथ साझा की तस्वीर, लिखी ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 11:39 pm IST

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूर्व अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके साथ उनका डॉग नजर आ रहा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्मृति ईरानी ने अपने डॉगी के साथ साझा की तस्वीर, लिखी ये बात - India TV Hindi
स्मृति ईरानी ने अपने डॉगी के साथ साझा की तस्वीर, लिखी ये बात  Image Source : INSTAGRAM/SMRITIIRANIOFFICIAL

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूर्व अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके साथ उनका डॉग नजर आ रहा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम में साझा की गई तस्वीर में स्मृति ईरानी के साथ उनका डॉग नजर आ रहा है। उनकी ये तस्वीर उनके घर की लग रही है। 

तस्वीर में आप देख सकते हं कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए स्मृति ईरानी ने मास्क का इस्तेमाल किया हुआ है और अपने डॉग को प्यार से पकड़ा हुआ है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए स्मृति ने कैप्शन में लिखा है  "जब साडा कुत्ता, टॉमी नहीं शेरू है।"  

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

स्मृति ईरानी की इस वायरल तस्वीर पर उनके फैंस जमकर लाइक्स और कमेंटस से प्यार दे रहे हैं। साथ में वे इस तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियां बटोर रही हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपका शेरू बेहद ही प्यारा है।" वहीं, दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाई है। स्मृति अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में स्मृति वाराणसी दौरे पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने पार्टी के लोगों के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बता दें कि, स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग के बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।