1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: BHU में हुए बवाल को लेकर 13 छात्र निलंबित, जल्द होगी गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश: BHU में हुए बवाल को लेकर 13 छात्र निलंबित, जल्द होगी गिरफ्तारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 02:56 pm IST

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में पिछले दिनों छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल के मामले में BHU प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात 13 छात्रों को निलंबित कर दिया...

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में पिछले दिनों छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल के मामले में BHU प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात 13 छात्रों को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को लंका थाने की पुलिस ने कई मामलों में वांछित समाजवादी छात्रसभा के नेता आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में एक दर्जन से अधिक छात्रों ने घंटेभर परिसर में उत्पात मचाया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक निजी स्कूल बस में आग लगा दी गई और कई बाइकों को नुकसान पहुंचाया गया था। मरीजों, तीमारदारों एवं आम लोगों से भी मारपीट की गई। इस मामले को लेकर BHU प्रशासन ने लंका थाने में गौरव कुमार, शुभम तेवतिया, बिट्टू कुमार सिंह, गुलाम सरवर, प्रवीण राय, गौरव कुमार, अभिजीत मिश्र, रुदप्रताप सिंह, सौरभ राय, प्रतीक तिवारी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सत्यम राय, धीरज सिंह, हिमांशु प्रभाकर समेत 15 छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। 

लंका थाना प्रभारी संजीव मिश्र ने BHU प्रशासन को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रशासन ने इन छात्रों को निलंबित कर दिया है। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। संजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम बिहार, राजस्थान, चंदौली, सोनभद्र समेत कई जगहों पर गई हैं और छात्रों के निवास पर नोटिस भी चस्पा किया। जल्द ही छात्रों की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत