1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र विधानसभा उपचुनाव: जंगीपुर में सपा, बिलारी में भाजपा आगे

उप्र विधानसभा उपचुनाव: जंगीपुर में सपा, बिलारी में भाजपा आगे

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2016 01:17 pm IST,  Updated : May 19, 2016 01:57 pm IST

सपा ने यहां से दिवंगत मंत्री कैलाश यादव की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने कुंवर रमेश सिंह पप्पू व कांग्रेस ने शैलेश सिंह को उतारा है।

UP Assembly By-Election- India TV Hindi
UP Assembly By-Election

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले की जंगीपुर विधानसभा व मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना के शुरूआती रूझान में जंगीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) और बिलारी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आगे हैं।

गाजीपुर के पीजी कॉलेज में मतगणना चल रही है। सपा की किस्मती देवी ने पहले चक्र में ही भाजपा के उम्मीदवार के मुकाबले आगे बढ चुकी है। पहले चक्र में किस्मती देवी को 4318 मत मिले, जबकि भाजपा के रमेश सिंह को 2559 मतों से संतोष करना पड़ा। छठे चक्र की मतगणना तक वह भाजपा उम्मीदवार से 6562 मतों से आगे हैं।

ज्ञात हो कि 16 मई को यहां मतदान हुआ था। सपा ने यहां से दिवंगत मंत्री कैलाश यादव की पत्नी किस्मती देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने कुंवर रमेश सिंह पप्पू व कांग्रेस ने शैलेश सिंह को उतारा है।

इधर, बिलारी विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा के सुरेश सैनी सपा उम्मीदवार मोहम्मद फहीम से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां से मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी व कांग्रेस ने शिशुपाल को मैदान में उतारा है।

बिलारी सीट सपा विधायक इरफान खां की सड़क हादसे में निधन के कारण रिक्त हुई थी। यहां 16 मई को मतदान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत