1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के भदोही में एक तरफा प्रेम में छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

यूपी के भदोही में एक तरफा प्रेम में छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 11:53 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 11:53 pm IST

जनपद के कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्रेम में घर के दरवाजे पर सो रही छात्रा को चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Knife attack- India TV Hindi
Knife attack

भदोही: जनपद के कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्रेम में घर के दरवाजे पर सो रही छात्रा को चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा से दुराचार का भी प्रयास किया है। 

जानकारी के मुताबिक, कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा बुधवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ दरवाजे पर खाट बिछा कर सोई थी। 

बताते हैं कि देर रात पड़ोसी गांव का युवक अरुण उर्फ मंटू दुबे छात्रा के पास पहुंचा और छात्रा पर चाकूओं से कई वार कर जख्मी कर दिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आए परिजनों को देख आरोपी फरार हो गया, लेकिन परिजनों ने उसे पहचान लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया।उधर गुरुवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत