शामली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गोली ने आज एक मासूम की जान ले ली। शामली के कैराना में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने कानून को ताक पर रखकर हवाई फायरिंग की। जिसमें 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
जीत का 'समाजवादी' जश्न!
कैराना में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी नफीसा की जीत हुई है, जिसके बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई, हथियार लहराए और हवाई फायरिंग की। लेकिन एक गोली 8 साल के एक मासूम को जा लगी, जो अपनी मां और भाई के साथ वहां से रिक्शे से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि गोली बच्चे के सीने में लगी और वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
चुनाव जीतने के जश्न में सरेआम फायरिंग
यूपी में आज 431 सीटों पर ब्लॉक प्रमुख के घोषित किए। ज्यादातर सीटों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का कब्जा रहा। जीत और सत्ता के इसी गुरूर में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर खुलेआम दबंगई पर उतर आए। अमेठी से लेकर शामली तक सरेआम बंदूकें लहराई गईं और खुलेआम फायरिंग की गई। मुजफ्फरनगर के कैराना में समाजवादी पार्टी के नेता गय़ूर अहमद के जीत के जश्न के दौरान जमकर बंदूंके लहलाई गईं।
अमेठी और बदायूं में भी समाजवादियों ने सरेआम बंदूकें लहराकर और फायरिंग करते हुए जश्न मनाया। अमेठी में तो पार्टी के विधायक के सामने ही खुलेआम गोलीबारी होती रही। खास बात ये है कि ये सब पुलिस की मौजूदगी मे होता रहा लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-