गुड़गांव: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गाजीपुर से विधायक कैलाश यादव को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनके शरीर का एक हिस्सा पूरा सुन्न पड़ गया था और शरीर के कई अंग भी नहीं काम कर रहे थे।
कैलाश यादव अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। सात फरवरी को गंभीर हालत में मेदांता लगाया गया था। उन्हें बचाने की चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। मौत से पहले उन्होंने उपनी पत्नी और बेटे को बुलाकर कहा था कि अब मैं नहीं बचूंगा। साथ ही अपने बेटे से कहा कि आगे परिवार को तुम ही संभालना।
पंचायती राज मंत्री के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा में शोक सभा हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विधायकों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद विधानसभा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।