1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किऐ

UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किऐ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2015 11:40 am IST,  Updated : Apr 13, 2015 12:23 pm IST

नई दिल्ली : रविवार रात संघ सेवा आयोग ने 2014 के सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिऐ। यूपीएससी ने बताया कि सफल प्रत्याशियों का साक्षात्कार 27 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।

- India TV Hindi

नई दिल्ली : रविवार रात संघ सेवा आयोग ने 2014 के सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिऐ। यूपीएससी ने बताया कि सफल प्रत्याशियों का साक्षात्कार 27 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जाट समुदाय को आरक्षण समाप्त करने के शीर्ष न्यायालय के हालिया फैसले के खिलाफ केन्द्र द्वारा उच्चतम न्यायालय में दायर समीक्षा याचिका पर आने वाले फैसले के आधार पर इस परीक्षा के परिणाम निर्भर करेंगे।

हालांकि आज देर रात आयोग द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में उच्चतम न्यायालय में लंबित मामले का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

सफल प्रत्याशियों की सूची उनके रोल नंबर के साथ यूपीएससी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट यूपीएससी डाट जीओवी डाट इन पर डाल दी गई है।

उच्चतम न्यायालय ने जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में डालने के संप्रग सरकार के फैसले को 17 मार्च को खारिज कर दिया था। केन्द्र ने इस फैसले के खिलाफ एक अप्रैल को समीक्षा याचिका दायर की थी।

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा सहित प्रमुख सेवाओं के लिए वार्षिक आधार पर परीक्षा आयोजित करवाती है। इन परीक्षाओं को तीन चरणों .. प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार के रूप में आयोजित किया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत