1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC IAS prelims result 2017: यूपीएससी IAS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

UPSC IAS prelims result 2017: यूपीएससी IAS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 11:12 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

upsc result- India TV Hindi
upsc result

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

18 जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा गुरुवार को की गई। उम्मीदवार यहां क्लिक करके अपने परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्य है। इसके लिए उन्हें एक नया फॉर्म (विस्तृत आवेदन पत्र) भरकर फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उन्हें ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरकर ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। डीएएफ (CSM) आयोग की वेबसाइट पर 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2017 तक 6 बजे तक उपलब्ध होगा।

कैसे देखे रिजल्ट ?

अपना रिजल्ट देखने के लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। यहां 'Result: Civil Services (prelim.) Examination 2017' पर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत