1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP TET RESULT 2017 : यूपी टीईटी 2017 का परिणाम जारी, upbasiceduboard.gov.in पर देखें

UP TET RESULT 2017 : यूपी टीईटी 2017 का परिणाम जारी, upbasiceduboard.gov.in पर देखें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 05:25 pm IST

UPTET Result 2017 परीक्षा के परिणामों की घोषणा 15 दिसंबर की शाम को कर दी गई। परीक्षार्थी काफी लंबे समय से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे...

यूपी टीईटी 2017 परिणाम- India TV Hindi
यूपी टीईटी 2017 परिणाम

UPTET Result 2017 परीक्षा के परिणामों की घोषणा 15 दिसंबर की शाम को कर दी गई। परीक्षार्थी काफी लंबे समय से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा 15 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 दिसंबर को शाम 4 बजे के आसपास इस परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर लोड हो गया। इससे पहले यूपी टीईटी के नतीजे 30 नवंबर तक घोषित हो जाने थे, लेकिन वेबसाइट के क्रैश हो जाने के कारण ऐसा हो न सका। अभ्यर्थियों अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई मीडिया सूत्र इस बात का दावा कर रहे हैं कि परिणाम 15 दिसंबर को ही घोषित हो जाएगा।

आपको बता दें कि UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 32,587 आवेदकों के आवेदन रद्द कर दिए गए थे जिसके बाद लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी। UPTET 2017  की परीक्षा 1634 परीक्षा केद्रों पर आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 60 पर्सेंट का कटऑफ होना अनिवार्य है। आइए, अब आपको बताते हैं कि आप UPTET 2017 का परिणाम कैसे और कहां देख सकते हैं...

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद UPTET 2017 Results लिंक पर क्लिक करें
  • UPTET 2017 Results पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी
  • यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर submit पर क्लिक करें
  • बस, इसके बाद आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा​
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत