1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19 संकट से निपटने में 87 प्रतिशत शहरी भारतीयों ने मोदी सरकार को दी उच्च रेटिंग

Covid-19 संकट से निपटने में 87 प्रतिशत शहरी भारतीयों ने मोदी सरकार को दी उच्च रेटिंग

 Written By: Bhasha
 Published : May 05, 2020 10:02 pm IST,  Updated : May 05, 2020 10:02 pm IST

 इप्सॉस के एक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के तरीके को 87 प्रतिशत शहरी भारतीयों ने उच्च रेटिंग दी है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. इप्सॉस के एक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के तरीके को 87 प्रतिशत शहरी भारतीयों ने उच्च रेटिंग दी है। बहुराष्ट्रीय बाजार शोध फर्म इप्सॉस ने इस सर्वेक्षण के लिए 23-26 अप्रैल के बीच 13 देशों के लगभग 26,000 लोगों से बातचीत की। इसमें कहा गया कि इन 13 देशों में नौ देशों में अधिकाश लोगों ने पाया कि उनकी सरकार कोविड-19 पर काबू पाने के लिए अच्छा काम कर रही है।

इप्सॉस इंडिया के सीईओ अमित अडारकर ने भारत सरकार के बारे में कहा, ‘‘सरकार ने काफी पहले संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया और कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए कई साहसिक उपाए किए। अब सरकार ग्रीन जोन को सतर्कता के साथ आंशिक रूप से फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोगों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के सरकार के तरीके की प्रशंसा की।’’

सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 75 प्रतिशत शहरी भारतीयों ने महामारी को रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ की भूमिका को सकारात्मक माना, हालांकि ऐसा मानने वाले की संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले कम हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत