1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए अमेरिका की साझेदारी जरूरी : सुषमा

भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए अमेरिका की साझेदारी जरूरी : सुषमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2017 11:10 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 11:10 pm IST

सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध तथा उत्तराखंड में कथित तौर पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी जरूरी है।

Sushma Swaraj- India TV Hindi
Sushma Swaraj Image Source : PTI

नई दिल्ली: सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध तथा उत्तराखंड में कथित तौर पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी जरूरी है। राष्ट्रीय राजधानी में देर सोमवार को भारत-अमेरिका फोरम के पहले संस्करण का उद्घाटन करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, "आज की तारीख में दुनिया के सामने प्रमुख चुनौतियों में से एक भारत-प्रशांत क्षेत्र में हालात का बदलना है।"

उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा खुशहाली के लिए भारत-अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी महत्वपूर्ण है।" उनकी यह टिप्पणी दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच आई है। चीन के दावे को क्षेत्र के कई देशों ने चुनौती दे रखी है।

भारत, अमेरिका तथा जापान ने इस महीने की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में मालाबार संयुक्त नौसेना अभ्यास किया, जिसे चीन के खिलाफ तीनों देशों द्वारा सुरक्षाबलों को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है, जो भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में अपने पांव जमाने की कोशिश में लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत