उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6725 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं। एग्रेसिव टेस्टिंग की नीति के बाद भी नए केस लगातार कम हो रहे हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले महीने 30 अप्रैल को प्रदेश में लगभग 03 लाख 10 हजार 783 कोरोना मरीज थे, जबकि लगातार प्रयासों से आज 1,16,434 एक्टिव केस ही हैं। 20 दिनों में प्रदेश के एक्टिव केस में 62.5 फीसदी की कमी आई है, जबकि वर्तमान में रिकवरी दर 91.8 फीसदी हो गई है।
वही अब तक 15,16,508 लोग कोविड की लड़ाई जीत चुके हैं। 24 अप्रैल को एक दिन में 38055 नए संक्रमण के मामले मिले थे, लेकिन लगातार प्रयासों से संक्रमण की तीव्रता कम हुई है। इनमें बीते 24 घंटों में 6725 नए केस आये हैं जो कि 24 अप्रैल की तुलना में 31330 कम हैं। 24 घंटे में 13590 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 02 लाख 91 हजार 156 टेस्ट किए गए। गांवों को कोरोना से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए टेस्टिंग अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश ही है।
वहीं कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया प्रदेश में जारी है। 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। अब तक 01 करोड़ 56 लाख 46 हजार 459 कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग के 1,07,234 लोगों के कल हुए टीकाकरण के साथ अब तक इस आयु वर्ग के 7,46,875 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है।