1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के मंत्री ने पैर के अंगूठे में लटकाया मास्क, खूब वायरल हो रहा फोटो

उत्तराखंड के मंत्री ने पैर के अंगूठे में लटकाया मास्क, खूब वायरल हो रहा फोटो

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2021 07:01 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 07:01 am IST

उत्तराखंड के मंत्री यतीश्वरानंद की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह एक और मंत्री के साथ बात कर रहे हैं जबकि उनका मास्क उनके पैर के अंगूठे से लटका दिख रहा है।

उत्तराखंड के मंत्री...- India TV Hindi
उत्तराखंड के मंत्री ने पैर के अंगूठे में लटकाया मास्क, खूब वायरल हो रहा फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री यतीश्वरानंद की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह एक और मंत्री के साथ बात कर रहे हैं जबकि उनका मास्क उनके पैर के अंगूठे से लटका दिख रहा है। उनकी इस तस्वीर पर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी और कहा कि सभी नियम कानून केवल जनता पर लागू करने के लिए हैं जबकि नीतिनिर्माताओं के लिए उनके कोई मायने नहीं हैं।

तस्वीर में स्वामी यतीश्वरानंद राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से बातचीत करते दिख रहे हैं जबकि एक अन्य मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कोई भी ठीक ढंग से मास्क पहने नजर नहीं आ रहा है जबकि यतीश्वरानंद का मास्क उनके पांव के अंगूठे से लटका दिखाई दे रहा है।

हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद राज्य के कैबिनेट मंत्री हैं जिनके पास गन्ना और ग्रामीण विभाग जैसे मंत्रालय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत