1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस साल बीटिंग रिट्रीट का समापन ‘वंदे मातरम’ से होने की संभावना: सूत्र

इस साल बीटिंग रिट्रीट का समापन ‘वंदे मातरम’ से होने की संभावना: सूत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2020 11:45 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 11:45 pm IST

इस साल 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के 'वंदे मातरम' के साथ समाप्त होने की संभावना है।

इस साल बीटिंग रिट्रीट...- India TV Hindi
इस साल बीटिंग रिट्रीट का समापन ‘वंदे मातरम’ से होने की संभावना: सूत्र Image Source : PTI

नई दिल्ली: इस साल 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के 'वंदे मातरम' के साथ समाप्त होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पारंपरिक रूप से इस समारोह का समापन महात्मा गांधी के पसंदीदा गीत 'एबाइड विद मी' गीत के साथ होता रहा है जिसे स्कॉटिश हेनरी फ्रांसिस लाइट ने लिखा था। पिछले साल समारोह में बजायी जाने वाली यह एकमात्र पश्चिमी धुन थी। 

हालांकि, अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि इस साल समारोह में इसे शामिल किया जाएगा या नहीं। सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष बीटिंग रिट्रीट समारोह 'वंदे मातरम' के साथ समाप्त होगा। एक सूत्र ने कहा कि ऐसा महसूस किया जाता है कि वंदे मातरम से स्वदेशी और देशभक्ति की भावना बलवती होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत