1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता वसुंधरा राजे ने किया खुद को सेल्फ-आइसोलेट, कनिका कपूर के साथ डिनर में हुईं थीं शामिल

BJP नेता वसुंधरा राजे ने किया खुद को सेल्फ-आइसोलेट, कनिका कपूर के साथ डिनर में हुईं थीं शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 04:42 pm IST

कनिका कपूर के साथ लखनऊ में डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद वसुंधरा राजे ने सावधानी के तौर पर खुद को सेल्फ़-आइसोलेट कर लिया है।

BJP नेता वसुंधरा राजे - India TV Hindi
BJP नेता वसुंधरा राजे  Image Source : FILE

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में कनिका कपूर के साथ कई नेताओं और अन्य लोगों ने भी शिरकत की थी। कनिका कपूर के इस कार्यक्रम को लेकर अब भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है। वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, “कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि मशहूर बॉलीवुड गीत 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोवायरस से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण थे, मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। मैं और मेरा परिवार अभी बिल्कुल अलग-थलग रह रहे हैं और इससे ठीक होने के लिए चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहे हैं।" हाल ही में लंदन से लखनऊ लौटीं कनिका ने आगे लिखा, "मैं जिन लोगों के संपर्क में आई हूं, उनका भी परीक्षण किया जा रहा है।" 

मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में एडमिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत