1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश कर रही परेशान और सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

बारिश कर रही परेशान और सब्जियों के दाम छू रहे आसमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2015 04:46 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 05:03 pm IST

नई दिल्ली: बारिश ने इन दिनों देश के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम 15 दिन में दोगुने हो गए हैं। इसका सीधा असर खाने की थाली पर दिख रहा है थाली

दिल्ली: बारिश के कारण...- India TV Hindi
दिल्ली: बारिश के कारण सब्जियों के दामो में लगी आग

नई दिल्ली: बारिश ने इन दिनों देश के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम 15 दिन में दोगुने हो गए हैं। इसका सीधा असर खाने की थाली पर दिख रहा है थाली में जहां पहले दो से तीन सब्जियां हुआ करती थी उसकी जगह सिर्फ एक सब्जी से काम चलाना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात दे दी है वहीं बारिश की वजह से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं जिससे इन्हें अपना किचन का बजट मैनेज करने में काफी मुश्किल आ रही है।

सब्जी गोभी की हो या फिर मटर-पनीर, दाल हो या बैगन का भर्ता टमाटर का इस्तेमाल सभी सब्जियों में होता है। किचन में सालों भर टमाटर की डिमांड रहती है, लेकिन इन दिनों टमाटर इतना लाल हो चुका है। कि किचन में टमाटर सास-बहू बेटियां सबको डराने लगा है। दिल्ली में 15 दिन पहले जो टमाटर 35 रुपए किलो बिक रहा था। वो टमाटर इन दिनों 60 रुपए किलो बिक रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़े महंगाई की और शहरों में क्या है स्थिती-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत