1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO; जब सड़क पर आया सैलाब, खिलौने की तरह बही कार

VIDEO; जब सड़क पर आया सैलाब, खिलौने की तरह बही कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2017 08:13 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 08:13 pm IST

उत्तराखंड के चंपावत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नदी का बहाव एक कार को खिलौने की तरह बहा ले गया और वहां मौजूद लोग देखते रह गए। ड्राइवर ने कार को बचाने की कोशिश की। लेकिन वो खुशकिस्मत था कि अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया।

flash flood- India TV Hindi
flash flood

देहरादून:  उत्तराखंड के चंपावत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नदी का बहाव एक कार को खिलौने की तरह बहा ले गया और वहां मौजूद लोग देखते रह गए। ड्राइवर ने कार को बचाने की कोशिश की। लेकिन वो खुशकिस्मत था कि अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। सैलाब की ये तस्वीर बीच सड़क की है। लाल रंग की इस कार का ड्राइवर सड़क पर आराम से ड्राइव कर रहा था। उसे अहसास भी नहीं था उसके ऊपर कितना बड़ा खतरा आने वाला है। अचानक गंडक नदी से पानी का तेज बहाव आ गया।

ड्राइवर जब तक कुछ समझता, कार पानी के तेज बहाब में फंस चुकी थी। ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से बाहर निकल आया। लेकिन अपनी आंखों के सामने कार बहता उसने दोबारा कार के पास जाने की कोशिश की। वह कार को बचाने के लिए पानी में उतरा। तब तक कई लोग वहां पहुंच चुके थे। उन लोगों ने ड्राइवर को आगे बढ़ने से रोका। इससे पहले कि ड्राइवर कार के पास पहुंचे, पानी का बहाव फिर तेज हो गया। देखते ही देखते पूरी कार सैलाब में समा गई।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत