नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और दुनिया भर में फैले उसके अंपायर पर शिकंजा कसता जा रहा है। ED यानी प्रवर्तन निदेशालय को पता चला है कि ब्रिटेन की प्रॉपर्टीज़ में दाऊद का बहुत ज़्यादा इनवेस्टमेंट है।
उस दौलत को जब्त करने के लिए ED ने विदेश मंत्रालय के जरिए ब्रिटेन को चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में दाऊद की तमाम प्रॉपर्टीज की जानकारी मांगी गयी है।
निदेशालय ने उन सभी प्रॉपर्टीज की लिस्ट भी तैयार की है जिनमें या तो दाऊद का पैसा लगा है या फिर इनमें दाऊद की दिलचस्पी है।
दाऊद का लंदन में 1600 करोड़ और केंट के डार्टफोर्ड में 1000 करोड़ के होटल हैं साथ ही हॉर्नचर्च एसेक्स में 2 आलीशान बंगले भी हैं।
इनके अलावा दाऊद के पास कहां-कहां कितनी दौलत है जानने के लिये देखें वीडियो :