1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूल्हा फंसाओ गैंग के फेरे में इंजीनियर, शादी होती रही दूल्हा रोता रहा

दूल्हा फंसाओ गैंग के फेरे में इंजीनियर, शादी होती रही दूल्हा रोता रहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 12:53 pm IST

लड़की के रिश्तेदार इसके गले में बंधे तौलिये से इसका आंसू पोंछ रहे हैं लेकिन फिर भी आंखों से निकल रहे इसके आंसू थम नहीं रहे हैं। दरअसल जबरदस्ती इस लड़के को शादी के मंडप पर बैठाया गया है। जी हां, सही सुना आपने। ये लड़का अपने एक दोस्त की शादी में शरीक ह

Engineer-abducted-and-forced-to-marry-on-gun-point-in-Bihar- India TV Hindi
दूल्हा फंसाओ गैंग के फेरे में इंजीनियर, शादी होती रही दूल्हा रोता रहा

नई दिल्ली: बिहार में एक इंजीनियर की शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक इंजीनियर की शादी होती रही और शादी के वक्त इंजीनियर रोता रहा, कहता रहा शादी से बेहतर है मुझे मार दीजिये। शादी के वक्त वो दूल्हा बनने को बिल्कुल भी तैयार नहीं था लेकिन उसे जबरदस्ती शादी के लिये तैयार किया गया। उसे सजाया और संवारा गया और सात फेरों के लिये शादी के मंडप में बैठा दिया गया लेकिन दूल्हे की आंख से बहते आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। लड़की वाले उसे बार बार दिलासा दिलाते रहे कि रोईए नहीं। अब रोने से कोई फायदा नहीं हैं।

लड़की के रिश्तेदार इसके गले में बंधे तौलिये से इसका आंसू पोंछ रहे हैं लेकिन फिर भी आंखों से निकल रहे इसके आंसू थम नहीं रहे हैं। दरअसल जबरदस्ती इस लड़के को शादी के मंडप पर बैठाया गया है। जी हां, सही सुना आपने। ये लड़का अपने एक दोस्त की शादी में शरीक होने जा रहा था लेकिन किडनैप कर इसे ही जबरदस्ती शादी के बंधन में बांध दिया गया। मामला बिहार की राजधानी पटना के पंडारक इलाके की है।

बिहार में शादी के योग्य लड़कों का अपहरण कर जबरन शादी कराने की बात आपने पहले भी सुनी होगी लेकिन शादी की ये लाइव तस्वीर आप पहली बार देख रहे होंगे। स्थानीय भाषा में ऐसी शादी को "पकड़उवा विवाह" कहते हैं। तस्वीर में दूल्हा की वेशभूषा में दिख रहा लड़का एक इंजीनियर है। बताया जाता है कि ये लड़का अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने इस्लामपुर जा रहा था लेकिन इसे क्या पता था कि पकड़ऊवा विवाह की तर्ज पर लोग इसे अगवा कर लेंगे और बिना बाराती के ही जबरन रच दिया जाएगा इसका भी ब्याह।

इस मामले में जब इंडिया टीवी ने लड़के के घरवालों से बात की तो लड़के के भाई ने कई खुलासे किए। उसके भाई ने बताया कि इस शादी का असल मास्टरमाइंड सुरेंद्र यादव नाम का शख्स है जिसने करीब साल भर पहले उसके परिवार से मुलाकात की थी। जब इसके पिता ब्रेन हैमरेज की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे तो पिताजी के दोस्त इकबाल का नाम लेकर सुरेंद्र यादव अस्पताल में मिलने गया था और तभी से सुरेंद्र यादव लड़के के घरवालों के टच में है। बाद में लड़के को आरोपी सुरेंद्र यादव ने झांसा देकर मोकामा बुलाया और उसे बंधक बना लिया।

शादी की लाइव तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे पहले से वहां सारा इंतज़ाम किया गया था। लड़की के घरवालों को ये पता था कि लड़की का भाई सुरेंद्र यादव अपनी बहन के लिए दूल्हा लेकर आ रहा है और हुआ भी वैसा ही। लड़के को उसके दोस्त की शादी में भेजने का बहाना बताकर आरोपी ने लड़के को किडनैप कर लिया और बहन के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधने पर जान से मारने की धमकी देकर उसकी जबरन शादी करवा दी।

हालांकि इस दौरान लड़के के घरवाले बार बार लड़के से बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फोन स्वीच ऑफ आने पर लड़के के भाई को लगा कि वो इस्लामपुर दोस्त की शादी अटैंड करने चला गया है और सुबह खुद घर वापिस आ जाएगा। लेकिन सुबह आए एक फोन कॉल ने सारा सस्पेंस ख़त्म कर दिया। साहस कर ये लोग खुसरुपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे लेकिन पंडारक का मामला होने के कारण खुसरुपुर थाने ने पल्ला झाड़ लिया। फिर पंडारक थाने में पहुंचकर इन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन पीड़ित परिवार को ऐसा लगा कि पुलिस ने पहले ही आरोपी पक्ष से पैसा खा लिया है।

बाद में इन लोगों ने पटना के एसएसपी के सामने अपनी गुहार लगाई। फिर एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पंडारक थाने ने लड़के की सकुशल बरामदगी की। लड़की के परिवार वाले चाहते थे कि मंडप तक पहुंचने के बाद लड़का खुद लड़की के माथे में सिंदूर डाले लेकिन लड़का इसके लिए बिलकुल तैयार नहीं था। वो बार बार इसका विरोध कर रहा था और भगवान के नाम की दुहाई दे रहा था लेकिन लड़की वाले जबरन इस शादी को कराना चाहते थे। लिहाजा शादी के दौरान लड़के को मारा पीटा भी गया और जबरदस्ती लड़के का हाथ पकड़कर उससे शादी की सारी रस्म कराई गई।

इस घटना से लड़के के घरवाले सन्न हैं। लड़के के भाई के दोस्त बताते हैं कि उसका व्यवहार बहुत अच्छा था इसलिए वो भी अपनी बहन की शादी लड़के से कराना चाहते थे। जिस शादी के बाद लोग सात जन्मों के बंधन में बंधते हैं वैसे में अगर बिनी किसी तैयारी के ही लड़के की शादी करा दी जाए तो उस लड़के पर क्या बीतेगी वो इस लड़के को देखकर समझा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत