1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. व्यापमं घोटाला: व्हिसलब्लोअर चतुर्वेदी ने सुरक्षा लौटाई

व्यापमं घोटाला: व्हिसलब्लोअर चतुर्वेदी ने सुरक्षा लौटाई

 Written By: IANS
 Published : Jul 15, 2015 08:52 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 08:52 am IST

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के व्हिसलब्लोअर ग्वालियर निवासी आशीष चतुर्वेदी ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा लौटाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा

व्यापमं घोटाला:...- India TV Hindi
व्यापमं घोटाला: व्हिसलब्लोअर चतुर्वेदी ने सुरक्षा लौटाई

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के व्हिसलब्लोअर ग्वालियर निवासी आशीष चतुर्वेदी ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा लौटाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा को आवेदन दे दिया है। उल्लेखनीय है कि चतुर्वेदी साइकिल से चलते हैं। RTI के जरिए कई मामलों और व्यापमं घोटाले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने के कारण उन पर हमले हुए। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। 

चतुर्वेदी का आरोप है कि बीते एक वर्ष में उनके 70 सुरक्षाकर्मी बदले जा चुके हैं।

उन्होंने मंगलवार को मीडिया को बताया कि वह सोमवार तक दिल्ली में थे, और उनके साथ जो सुरक्षाकर्मी था, वह पूरे समय आश्रम के कमरे में ही रहा और वह अकेले दिल्ली में घूमते रहे।" 

चतुर्वेदी ने आशंका जाहिर की कि उनकी हत्या तक कराई जा सकती है और उसे बाद में हादसा करार दे दिया जाएगा। कौन साजिश रच रहा है, यह वह नहीं जानते।

चतुर्वेदी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चारी मिश्रा को एक आवेदन सौंपा और सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी उनके साथ साइकिल पर चलने को तैयार नहीं है और उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह सुरक्षाकर्मी को ऑटो आदि में लेकर चल सकें।

पुलिस अधीक्षक चारी मिश्रा ने चतुर्वेदी का आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि उनकी जो शिकायतें हैं,  उनका समाधान करने के साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत