1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जैसलमेर के रेगिस्तान में 14 अक्टूबर से बरस रहे हैं गोले, जानिए क्या है पूरा मामला

जैसलमेर के रेगिस्तान में 14 अक्टूबर से बरस रहे हैं गोले, जानिए क्या है पूरा मामला

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Oct 21, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 11:52 pm IST

वार एक्सरसाइज में 40 हज़ार सेना के जवान भारतीय वायुसेना के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस एक्सरसाइज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में भारतीय सेना के तोपों के बेड़े में शामिल K9 Vajra T ने अपना दम दिखाया।

War Exercise- India TV Hindi
War Exercise in Jaisalmer Desert Image Source : ANI

जैसलमेर। जैसलमेर के रेगिस्तान में भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर की सबसे बड़ी एक्सरसाइज चल रही है। वायुसेना के लडाकू जहाज भी शामिल हुए। इस युद्ध अभ्यास में आर्टिलरी गन, टैंक्स, मैक्नेजाइज्ड इंफेंट्री कॉलम, आर्मी एयर डिफेंस, स्पेशल फोर्स, अटैक हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। यहां 14 अक्टूबर से रेगिस्तान में गोले बरस हो रहे हैं, रॉकेट छोडे जा रहे हैं, टैंक्स दौड़ रहे हैं। आज यहां  20 सेकंड में चालीस रॉकेट्स दागने वाले BM 21 GRAD ने भी फायर पावर दिखाई।

इस वार एक्सरसाइज में 40 हज़ार सेना के जवान भारतीय वायुसेना के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस एक्सरसाइज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में भारतीय सेना के तोपों के बेड़े में शामिल K9 Vajra T ने अपना दम दिखाया। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के मिग21, जागुवार भी हिस्सा है।

यह एक्सरसाइज 14 अक्टूबर से लेकर 9 दिसंबर तक थार के इस तपने रेगिस्तान पर चलती रहेगी। यह दिन रात का चलने वाला नॉन स्टॉप एक्शन अभ्यास है। एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अंतररष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र कोर के इस अभ्यास को देखने आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत