1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टेक ऑफ के दौरान फ्लाइट के अंदर घुसा कबूतर, यात्रियों ने किया हंगामा

टेक ऑफ के दौरान फ्लाइट के अंदर घुसा कबूतर, यात्रियों ने किया हंगामा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 29, 2020 08:18 am IST,  Updated : Feb 29, 2020 09:00 am IST

अहमदाबाद से जयपुर आ रही एक फ्लाइट में बडा अजीब वाकया देखने को मिला। जयपुर आ रही गोएयर की फ्लाइट G8-702 में शुक्रवार को टेक ऑफ के समय कबूतर घुस गया। फ्लाइट के अंदर कबूतर के घुसते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

नई दिल्ली: अहमदाबाद से जयपुर आ रही एक फ्लाइट में बडा अजीब वाकया देखने को मिला। जयपुर आ रही गोएयर की फ्लाइट G8-702 में शुक्रवार को टेक ऑफ के समय कबूतर घुस गया। फ्लाइट के अंदर कबूतर के घुसते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ की मदद से काफी मशक्कत के बाद कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरी। इस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्री ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि विमान को करीब 4:30 बजे एप्रिन पर लाया गया। एक-एक यात्री फ्लाइट में गए। जब फ्लाइट में सभी यात्री बैठ गए, तो फ्लाइट्स के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद फ्लाइट शाम 4:50 बजे टेक ऑफ के लिए रनवे पर आने ही वाली थी कि तभी एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट के लगेज शेल्फ को खोला जिसमें से एक कबूतर निकला। कबूतर को फ्लाइट में देख सभी यात्री हैरान रह गए। देखें वीडियो....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत