नई दिल्ली: अंग्रेजी भाषा सीखने का चलन देश में तेजी से बढ़ने लगा है। यहां तक कि यूपी और बिहार के पिछड़े इलाकों में भी इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराने वाली छोटी-छोटी दुकानें खुल चुकी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सबों के बाद भी काफी सारे पढ़ें लिखे लोग भी अंग्रेजी बोलने के दौरान गलतियां करते हैं। कुछ लोग गलत अंग्रेजी बोलते हैं और जब उन्हें कोई टोकता नहीं है तो यही गलती करने की उन्हें आदत सी हो जाती है। मगर इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये हमारे व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचाती हैं।
हालांंकि अंग्रेजी बोलने के दौरान कुछ गलतियां होती हैं लेकिन हमें ऐसी गलती करने से बचना चाहिए जिसे सुन पढ़े लिखे समाज की हंसी निकल जाए। हममे से अधिकांश ऐसे शब्दों या वाक्यों का इस्तेमाल करते रहते हैं जो अंग्रेजी ग्रामर के हिसाब से बिल्कुल ठीक नहीं होते हैं। ये कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जिन्हें अंग्रेजी की भाषा में ब्लंडर कहा जाता है। तो जानिए कहीं आप भी तो गलत अंग्रेजी नहीं बोलते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो सुधार लीजिए अपनी अंग्रेजी।
गलती नंबर 1: अपना परिचय देते वक्त
अक्सर लोग स्टाइल मारने के लिए अंग्रेजी में अपना परिचय देते हुए कहते हैं....
Myself Gaurav
I belong to Delhi
इन दो sentences का इस्तेमाल लोग अक्सर करते हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों ही sentences (वाक्य) गलत हैं।
क्या है सही अंग्रेजी:
अपना परिचय देते वक्त आप यह कह सकते हैं कि
My name is Gaurav.
I live in delhi.
या आप यह भी कह सकते हैं..
I am Gaurav.
I am from Delhi.
(साभार:rediff डॉट कॉम)
अगली स्लाइड में पढ़ें अंग्रेजी बोलते वक्त आप करते हैं कौन सी गलती