1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन को लेकर मिली शिकायतें: पीयूष गोयल

ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन को लेकर मिली शिकायतें: पीयूष गोयल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 07:05 pm IST

सरकार ने बताया कि रेलगाड़ियों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कुछ शिकायतें मिली हैं और इनके समाधान के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

We have received complaints regarding poor food quality in trains: Piyush Goyal- India TV Hindi
We have received complaints regarding poor food quality in trains: Piyush Goyal

नयी दिल्ली: सरकार ने बताया कि रेलगाड़ियों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कुछ शिकायतें मिली हैं और इनके समाधान के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि ट्रेनों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के हल के लिए रेलवे के और भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के पदाधिकारी नियमित रूप से और अचानक ही भोजन की जांच करते हैं। 

गोयल के अनुसार, रसोई घरों में भोजन पकाने की निगरानी के लिए 35 बेस किचनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इसका पब्लिक डोमेन में सार्वजनिक प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भोजन के पैकेटों पर बारकोड तथा किचन का नाम, पैकिंग की तारीख, अधिकतम खुदरा मूल्य आदि प्रिंट करने की पहल भी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत