1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: रविवार को रहेगा पारा 40.5 डिग्री के पार

दिल्ली: रविवार को रहेगा पारा 40.5 डिग्री के पार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 12:19 pm IST

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज देश की राजधानी दिल्ली में सुबह धूप रही जिसके कारण तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जो कि औसत तापमान से एक डिग्री आधिक है।

hot delhi- India TV Hindi
weather of delhi

दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज देश की राजधानी दिल्ली में सुबह धूप रही जिसके कारण तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जो कि औसत तापमान से एक डिग्री आधिक है।     

विभाग ने अगले दिन भी मौसम साफ रहने और गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल तक उच्च तापमान की स्थिति के बने रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा जहां विभाग के पालम स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से पांच डिग्री अधिक था। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत