1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना

Weather Forecast: दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2021 06:21 pm IST,  Updated : May 30, 2021 06:21 pm IST

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ है। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल देखे जा रहे हैं। 

Weather Forecast: दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना- India TV Hindi
Weather Forecast: दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना Image Source : PTI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ है। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल देखे जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि रविवार को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्लीवासियों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार से बुधवार तक बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।

केरल में मानसून की शुरुआत 3 जून तक होने की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पूर्वी और पश्चिम राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि केरल में मानसून की शुरुआत 3 जून तक होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दिन में कराईकल और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है। मौसम के एक अधिकारी के मुताबिक, एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव इस रीजन पर पड़ने की संभावना है, जिससे गरज के साथ बुधवार तक हल्की बारिश  होगी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना ज्यादा है।

आईएमडी ने पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की भी भविष्यवाणी की, जबकि बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्व-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज मौसम (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे केरल तट से दूर अरब सागर के क्षेत्रों में ना जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत