1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Alert: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट, दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार

Weather Alert: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट, दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2021 11:08 am IST,  Updated : Oct 18, 2021 08:16 pm IST

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अक्तूबर को दिल्ली तथा हरियाणा में भी कई जगहों पर भारी बरसात हो सकती है, इनके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज कुछ जगहों पर भारी बरसात का अनुमान है।

weather update imd issues red alert for rain in uttar pradesh uttrakhand latest news Weather Alert: - India TV Hindi
Weather Alert: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट, दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार Image Source : PTI

नई दिल्ली. दक्षिण भारत के केरल में भारी बरसात के बाद अब उत्तर भारत में बारिश परेशानी बन गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में आज 18 अक्टूबर को भारी बरसात का अनुमान लगाया गया है और इन राज्यों में कई जगहों के लिए भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के अलावा हिमाचल, हरियाणा, पूर्वा राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के लिए भी चेतावनी जारी की गई है और दिल्ली में भी भारी बरसात का अनुमान लगाया गया है। 

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्याधिक बरसात होने का अनुमान है। मौसन विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी बंगाल के गांगीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आज भारी से बहुत भारी बरसात का अनुमान भी लगाया है। 

दिल्ली और हरियाणा में भारी बरसात का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अक्तूबर को दिल्ली तथा हरियाणा में भी कई जगहों पर भारी बरसात हो सकती है, इनके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज कुछ जगहों पर भारी बरसात का अनुमान है। कल यानि 19 अक्तूबर को मौसम खुलना शुरू हो सकता है लेकिन उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश कल भी होने का अनुमान है। 

मानसून सीजन के बाद सामान्य से ज्यादा बरसात
देशभर में मानसून सीजन बीतने के बाद औसत के मुकाबले अधिक बरसात हुई है, आधिकारिक तौर पर मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया है और उसके बाद पहली अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में औसत के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पहली अक्तूबर से 17 अक्तूबर के दौरान देशभर में औसतन 57.3 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान देश में 51.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जाती है। इस दौरान केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र में सामान्य के मुकाबले बहुत ज्यादा बरसात देखने को मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत