1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी का अनोखा फ़रमान

महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी का अनोखा फ़रमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2015 07:33 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 09:52 pm IST

नई दिल्ली- महाराष्ट्र विधानसभा  में विपक्ष  के तेवर देख कर बीजेपी ने अपने विधानसभा के सभी 123 विधायक और विधानपरिषद के 12 विधायकों को पार्टी के दफ्तर में सुबह शाम आकर दस्तख़त करने का फरमान जारी

महाराष्ट्र विधानसभा...- India TV Hindi
महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी का अनोखा फ़रमान

नई दिल्ली- महाराष्ट्र विधानसभा  में विपक्ष  के तेवर देख कर बीजेपी ने अपने विधानसभा के सभी 123 विधायक और विधानपरिषद के 12 विधायकों को पार्टी के दफ्तर में सुबह शाम आकर दस्तख़त करने का फरमान जारी किया है। साथ ही सदन के अंदर हर घंटे हाजिरी रजिस्टर पर साइन करने को भी कहा है। विपक्ष बीजेपी के इस फरमान पर बीजेपी पर खूब तंज कस चुटकी ले रहा है।

 हालांकि बीजेपी नेताओ का कहना है की हमारी पार्टी की पुरानी परम्परा और अनुशाशन है । पहले भी पार्टी दफ्तर में हम हाजिरी लगाते थे अब सदन में भी लगाते है।

वहीं  कांग्रेस और एनसीपी का कहना है कि जिस तरह से विपक्ष पिछले 3 दिनों से किसानों की कर्ज माफ़ी और भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा कर रही है। उससे बीजेपी डर गयी है। शिवसेना भी बीजेपी के साथ नहीं है। ऐसे में कही विधायक बहक ना जाए ,बीजेपी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसीलिए बीजेपी अपने नेताओं पर नजर रख रही है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत