1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले थलसेना प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले थलसेना प्रमुख

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:07 pm IST

सितंबर में थलसेना उप प्रमुख बनने से पहले नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है।

MM Narvane- India TV Hindi
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने होंगे अगले थलसेना प्रमुख Image Source : FILE

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले थलसेना प्रमुख होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान में थलसेना के उप प्रमुख हैं। सूत्रों ने बताया कि नरवाने की नियुक्ति को उच्चतम स्तर से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नियुक्ति में वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है।

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस पद पर तीन साल रहने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए जाने की उम्मीद है। सितंबर में थलसेना उप प्रमुख बनने से पहले नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती है। नरवाने को जून 1980 में सातवीं बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजीमेंट में कमीशन मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत