Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत फिर करेगा एयर स्ट्राइक? PoK में कैंपों में 1150 से ज्यादा आतंकी मौजूद, वीडियो आया सामने

भारत फिर करेगा एयर स्ट्राइक? PoK में कैंपों में 1150 से ज्यादा आतंकी मौजूद, वीडियो आया सामने

पीओके से पाकिस्तान की सबसे ताज़ा साज़िश का एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है जिसमें हथियारों के साथ बड़ी तादाद में आतंकी दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इमरान-बाजवा के मुजाहिद गैंग के ये आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं ।

Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 06, 2019 11:10 am IST, Updated : Sep 06, 2019 11:10 am IST
भारत फिर करेगा एयर स्ट्राइक? PoK में कैंपों में 1150 से ज्यादा आतंकी मौजूद, वीडियो आया सामने- India TV Hindi
भारत फिर करेगा एयर स्ट्राइक? PoK में कैंपों में 1150 से ज्यादा आतंकी मौजूद, वीडियो आया सामने

नई दिल्ली: कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को अब पीओके गंवाने का डर सताने लगा है। यही वजह है कि आज इमरान ख़ान इस्लामाबाद से पीओके के मुजफ्फराबाद तक की दौड़ लगाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति से हारा पाकिस्तान अब आतंक के सहारे कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने की साज़िश रच रहा है। पाकिस्तान ने पीओके में नए लॉन्चिंग पैड्स बनाए हैं जहां से हजारों आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। पाकिस्तान के इस आतंक प्लान का पूरा वीडियो सामने आया है जिसमें खूंखार आतंकी AK-47 जैसे खतरनाक हथियारों से लैस नज़र आए।

Related Stories

पीओके से पाकिस्तान की सबसे ताज़ा साज़िश का एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है जिसमें हथियारों के साथ बड़ी तादाद में आतंकी दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इमरान-बाजवा के मुजाहिद गैंग के ये आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या एक और एयर स्ट्राइक का वक्त आ गया है।

पीओके की कौन सी जगह है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन वीडियो की तहकीकात से ये बात साफ हो गई है कि इन सभी आतंकियों को कश्मीर में तबाही मचाने के लिए भेजा जा रहा है। इनकी तादाद करीब एक हजार के आसपास बताइ जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने इन बेराजगार और गरीब नौजवानों को पैसे का लालच देकर जेहाद के लिए तैयार किया है।

सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इमरान और बजाव ने कश्मीर पर सभी आतंकी जमातों को इकट्ठा होने की अपील है। सेना और खुफिया एजेंसियों की माने तो पीओके में आतंकियों की जबरदस्त ट्रेनिंग चल रही है जिन्हें कश्मीर में आतंकी वारदात करने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पीओके में आतंकियों के 17 ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं। ये कैंप मुजफ्फराबाद,अब्दुल्लाह बिन मसूद, मानसेरा के साथ ही दुधनियाल, शवाय नाला, गढ़ी दुपट्टा में हैं।

इन आतंकी कैंपों में 1150 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं। आतंकियों की घुसपैठ के लिए 28 लॉन्चिंग पैड तैयार किए गए हैं। नए लॉन्चिंग पैड में 300 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं। आतंकियों की नई फौज का ये वीडियो तो बानगी भर है, खुफिया एजेंसियों को मिली रिपोर्ट की माने तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान घाटी में कई बड़ी वारदातें करवा सकता है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement