1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिनंदन और एयरफोर्स चीफ के बीच कॉमन हैं 2 बातें, खुद एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने दी जानकारी

अभिनंदन और एयरफोर्स चीफ के बीच कॉमन हैं 2 बातें, खुद एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 03:14 pm IST

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ उड़ान भरने के बाद एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि उनके और अभिनंदन के बीच 2 बातें कॉमन हैं।

Wing Commonder Abhinandan and Air Chief Marshal BS Dhanoa- India TV Hindi
Wing Commonder Abhinandan and Air Chief Marshal BS Dhanoa Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ उड़ान भरने के बाद एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि उनके और अभिनंदन के बीच 2 बातें कॉमन हैं। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने बताया कि उन्हें भी अभिनंदन की तरह 1988 में एक अपने प्लेन से इजेक्ट होना पड़ा था और उस समय उन्हें अपनी फ्लाइंग कैटेगिरी वापस लेने में 9 महीने लग गए थे जबकि अभिनंदन को इजेक्ट होने के बाद अपनी फ्लाइंग कैटेगिरी वापस लेने में 6 महीने लगे हैं।

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने बताया की उनके और अभिनंदन के बीच दूसरी बात कॉमन यह है कि दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ लड़े हैं, एयर चीफ मार्शल ने 1999 में कारगिल की लड़ाई के समय अपनी सेवाएं दी थीं जबकि विंग कमांडर अभिनंदन ने बालाकोट के बाद पाकिस्तान के हवाई हमले का जवाब देते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने यह भी बताया कि वह और अभिनंदन के पिता भी एक साथ उड़ान भर चुके हैं, और सोमवार को अभिनंदन के साथ किसी फाइटर प्लेन में अपनी अंतिम उड़ान भरना उनके लिए सम्मान की बात है।

27 फरवरी को पाकिस्तान के हवाई हमले का करारा जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने सोमवार को एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ के साथ मिग-21 विमान उड़ाया। विंग कमांडर अभिनंदन ने हाल ही में वापस एयरफोर्स में ड्यूटी ज्वाईन की है और ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद वे फिर से लड़ाकू विमान उड़ा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत