1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक के चलते 9 शादी करने वाले पति के राज से उठा पर्दा, सौतन निकली फेसबुक फ्रेंड

फेसबुक के चलते 9 शादी करने वाले पति के राज से उठा पर्दा, सौतन निकली फेसबुक फ्रेंड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2018 04:18 pm IST,  Updated : May 02, 2018 04:18 pm IST

समीर टूर पर जाने का बहाना करके अक्सर 15-15 दिनों के लिए घर से बाहर रहता था। 

पीड़ित महिला उर्दू...- India TV Hindi
पीड़ित महिला उर्दू टीचर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक आदमी समीर अहमद पर नौ शादियां करने का आरोप है। और जिस तरह ये पूरा मामला खुला है वो भी कम दिलचस्प नहीं है। लखनऊ की रहने वाली एक महिला अफशां का आरोप है कि उसके पति अक्सर उससे कहते थे कि वो उनकी सातवीं बीवी है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए इस बात पर खुद खोजबीन की तो बात बढ़ते बढ़ते पुलिस तक जा पहुंची। महिला का कहना है कि ये अक्सर मजाक में कहता है कि मैं उसकी सातवीं पत्नी हूं। मैंने जब उसकी एक परिचित महिला यासमीन से संपर्क किया तो पता चला उसने उसके साथ भी शादी की हुई है। वो अक्सर उससे कहता है कि वो उसकी नौवीं पत्नी है।  

इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि हमें महिला से लिखित शिकायत मिली है। जिमसें उन्होंने एक और शादी करने का जिक्र किया है। अब वो अपने पति पर और शादियां करने का आरोप लगा रही हैं। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर गिरफ्तार किए गए पति ने सफाई देते हुए कहा कि उसने सिर्फ तीन शादियां की हैं। जिसमें पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं। उन्होंने मेरा मजाक ज्यादा गंभीरता से ले लिया।

कैसे उठा पर्दा

दरअसल समीर अहमद ने अफशां से एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट की मदद से संपर्क किया था। कुछ महिनों बाद अगस्त 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अफशां का कहना है कि समीर टूर पर जाने का बहाना करके अक्सर 15-15 दिनों के लिए घर से बाहर रहता था। ऐसे ही पिछले 22 अप्रैल को जब समीर टूर पर गया था तो अफशां को समीर की एक मिच्युल फ्रेंड यासमीन की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में जब बात शुरू हुई तो पता चला यास्मीन ने कुछ महीने पहले ही समीर से शादी की है। इसके बाद आफशां ने समीर के वापस लखनऊ आने का इंतजार किया और उसके वापस लौटते ही उसे पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत