1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ऑटो से खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली में ऑटो से खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2015 08:59 am IST,  Updated : May 18, 2015 09:02 am IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बलात्कार की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही आए दिन रोज एक घटना सामने आ रही है। दिल्ली के पोश इलाके मे एसी ही एक घटना को

दिल्ली में ऑटो से...- India TV Hindi
दिल्ली में ऑटो से खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बलात्कार की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही आए दिन रोज एक घटना सामने आ रही है। दिल्ली के पोश इलाके मे एसी ही एक घटना को फिर अंजाम दिया गया। युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में छह युवकों ने युवती को ऑटो से खींचकर कार में बैठाया और एक फ्लैट में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। ऑटो वाले ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घटना के चार घंटे के अंदर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो की तलाश की जा रही है।

उत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय युवती निजी कंपनी में काम करती है। शनिवार रात 11 बजे वह किसी काम से ऑटो से डिफेंस कॉलोनी स्थित पुष्पा भवन गई थी। वहां ऑटो में ही बैठकर वह एक परिचित का इंतजार कर रही थी। तभी सफेद रंग की सेंट्रो कार से आए युवकों ने ऑटो से खींचकर उसे कार में बैठा लिया। कार में चालक समेत कुल छह युवक मौजूद थे। वे उसे दक्षिणपुरी के एक फ्लैट में ले गए और दरिंदगी का शिकार बनाया। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग करवाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत