1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में महिला से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

दिल्ली में महिला से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 09:10 am IST,  Updated : Sep 19, 2015 09:13 am IST

नयी दिल्ली: राजधानी में 37 साल की एक महिला को एक निजी टैक्सी में उसके चालक एवं दो अन्य ने जबरदस्ती बिठा लिया और बाद में पीरागढ़ी की एक बंद दुकान में उन्होंने अपने दो

दिल्ली में महिला से...- India TV Hindi
दिल्ली में महिला से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

नयी दिल्ली: राजधानी में 37 साल की एक महिला को एक निजी टैक्सी में उसके चालक एवं दो अन्य ने जबरदस्ती बिठा लिया और बाद में पीरागढ़ी की एक बंद दुकान में उन्होंने अपने दो और साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार आरोप है कि इस महिला को पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके से अगवा किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला को आज तड़के इन पांचों ने छोड़ा। उसकी शिकायत के आधार पर चालक सहित पांचों लोगों को पकड़ लिया गया और उसकी टैक्सी भी जब्त कर ली गयी। यह चालक एक रेडियो कैब सेवा कंपनी से संबद्ध था।

पुलिस ने पश्चिम विहार थाने में इस सिलसिले में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत