1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2017 10:41 am IST,  Updated : Aug 12, 2017 10:45 am IST

वहीं बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने एलओसी पर केजी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के

LoC-Firing- India TV Hindi
LoC-Firing

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना जिले का बालाकोट सेक्टर के में घटित हुई है। मृतक महिला की पहचान रुकैया बी. के रूप में हुई है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह पांच बजे भारी गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जवान गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। ये भी पढ़ें: ‘23 सितम्बर को धरती से टकराएगा ग्रह, वो होगा विनाश का दिन’

वहीं बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने एलओसी पर केजी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी ने पुंछ जिले के मानकोटा इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी की फायरिंग में मारे गए जवान की पहचान सिपाही पवन कुमार के रूप में हुई है।

 
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सात अगस्त को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की बाबा खोरी पट्टी में एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना इस साल एक अगस्त तक 285 बार ऐसे संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुकी है।

पिछले साल यह संख्या 228 थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही घुसपैठ की घटनाएं भी पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई हैं। इसमें भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब तो दिया जा रहा है लेकिन जवान भी शहीद हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत