1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में बंदूक के बल पर एटीएम में युवती को लूटा

हैदराबाद में बंदूक के बल पर एटीएम में युवती को लूटा

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 04:47 pm IST,  Updated : May 20, 2015 04:56 pm IST

हैदराबाद: हैदराबाद में बुधवार को एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बंदूक के बल पर युवती से रुपये और गहने छीन लिए। अपराधी ने युवती को डराने के लिए बंदूक से गोलियां चलाई और उसे

हैदराबाद में बंदूक के...- India TV Hindi
हैदराबाद में बंदूक के बल पर एटीएम में युवती को लूटा

हैदराबाद: हैदराबाद में बुधवार को एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बंदूक के बल पर युवती से रुपये और गहने छीन लिए। अपराधी ने युवती को डराने के लिए बंदूक से गोलियां चलाई और उसे लूटकर फरार हो गया। घटना यूसुफगुड़ा इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर हुई, जहां पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीलता रुपये निकालने गई थी।

बंदूकधारी नकाब पहने हुए श्रीलता के पीछे एटीएम में घुसा और उसे धमका कर एटीएम से निकाले हुए रुपये और पहने हुए गहने उसके हवाले करने के लिए कहा। श्रीलता के इनकार करने पर अपराधी ने गोलियां चला दीं।

श्रीलता ने घबराकर रुपये, सोने की चेन, कान की बुंदे और अंगूठी अपराधी को सौंप दी। अपराधी ने उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी छीन लिया और धमकाकर कार्ड का गुप्त पिन कोड भी पूछ लिया।

घटना के समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीलता हैदराबाद में महिला छात्रावास में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि अपराधी की उम्र 22-25 साल के बीच थी और वह तेलुगू बोल रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी द्वारा चलाई गई गोली एटीएम मशीन के बगल से दीवार को चीरती हुई दूसरी ओर निकल गई।

पुलिस उपायुक्त के. वेंकटेश्वर राव ने कहा कि अपराध के लिए देसी कट्टे का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस ने बताया कि वे अपराधी तक पहुंचने के लिए एटीएम मशीन के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत