1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के सीएम पर महिला ने फेंकी स्याही, महिला हुई गिरफ्तार

दिल्ली के सीएम पर महिला ने फेंकी स्याही, महिला हुई गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2016 06:22 pm IST,  Updated : Jan 17, 2016 07:37 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंकने की कोशिश की हालांकि स्याही केजरीवाल पर नहीं गिरी। हालांकि केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला को जब लोगों ने पकड़ा तब केजरीवाल को यह कहते हुए सुना गया कि आप उन्हें छोड़ दीजिए।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंकने की कोशिश की हालांकि स्याही केजरीवाल पर नहीं गिरी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि यह मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश है। हालांकि केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला को जब लोगों ने पकड़ा तब केजरीवाल को यह कहते हुए सुना गया कि आप उन्हें छोड़ दीजिए। आपको बता दें कि केजरीवाल पर जिस वक्त स्याही फेकी गई वो दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ODD और EVEN नियम की सफलता पर बात कर रहे थे।  

दरअसल केजरीवाल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ODD और EVEN योजना पर लोगों को धन्यवाद देने के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे तभी एक महिला ने उनपर स्याही फेंकने की कोशिश की। हालांकि स्याही केजरीवाल पर नहीं गिरी और स्याही उनके आस पास खड़े लोगों पर ही गिरी। हालांकि जब लोगों ने उस महिला को पकड़ लिया तब केजरीवाल को ये कहते हुए सुना गया, "उनको छोड़ दीजिए, छोड़ दीजिए। वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं, उनसे ले लीजिए कागज़।" वहीं दूसरी ओर राज्य के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार बता रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'पहले भी भाजपा ने जब ऐसा किया था तो दिल्ली के लोगों ने आपको जवाब दिया था।' हालांकि स्याही फेंके जाने के कारणों और महिला किस संगठन से जुड़ी है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ भाजपा ने इस आरोप पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि केजरीवाल पर मार्च 2014 में बनारस में और नवंबर 2013 में दिल्ली में स्याही फेंकी गई जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत