1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला के कपड़े उतारने की घटना को लेकर SSP को आयोग का नोटिस

महिला के कपड़े उतारने की घटना को लेकर SSP को आयोग का नोटिस

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 11:10 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के एक पुलिस थाने में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से एक महिला के कपड़े उतारने की घटना को लेकर अजमेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस

महिला के कपड़े उतारने...- India TV Hindi
महिला के कपड़े उतारने की घटना को लेकर SSP को आयोग का नोटिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के एक पुलिस थाने में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से एक महिला के कपड़े उतारने की घटना को लेकर अजमेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने मीडिया में आई एक खबर पर स्वत: संज्ञान लिया कि दरगाह पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों ने चोरी हुए एक मोबाइल की तलाश करते हुए पुलिस थाने में एक महिला के कपड़े उतारकर उसका शील भंग किया।

उक्त महिला के पास से जब कोई मोबाइल फोन नहीं मिला तब उससे मारपीट भी की गई। पीडि़ता ने अजमेर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से एक शिकायत की है।

आयोग ने नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी और कहा कि प्रेस में आई खबर अगर सही है तो यह पीडि़त महिला के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला खड़ी करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत